कोंच-उरई। एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने कहा है कि बिचैलियों के यहां औने पौने दामों में गेहूं बेचने के बजाये किसान सरकारी खरीद केन्द्रों पर ही अपना गेहूं बेचें ताकि उन्हें अधिकतम मूल्य मिल सके। यह बात उन्होंने यहां सहकारी क्रय विक्रय गेहूं क्रय केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर कही।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने केन्द्र संचालक से कहा कि किसानों का पूरा ध्यान रखा जाये और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित 1625 रुपये प्रति कुंतल का निर्धारित मूल्य देने में किसी भी प्रकार की कोताही न वरती जाये। उन्होंने कहा कि किसान पिछले कई सालों से प्रकृति की मार से टूटा हुआ है लिहाजा उसे और कष्टड्ढ पहुंचाने की कोशिश न की जाये, केन्द्रों पर छाया पानी की भी समुचित व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने किसानों को भी आगाह किया कि मंडी में औने पौने दामों पर अपनी उपज बेचने के बजाये सरकारी खरीद केन्द्रों पर ही गेहूं तौलवायें। इस दौरान क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, एलएसएस जुझारपुरा के अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर, श्यामकिशोर गुर्जर, रामराजा निरंजन, अशोक गुप्ता, जयनारायण झा, अरविंद दुवे, चंद्रपाल भदेवरा, घनश्याम कुशवाहा छानी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment