कोंच-उरई। एंटी रोमियो स्क्वैड की जिला प्रभारी नीलेश ने छिछोरों को सबक सिखाने के लिये अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुये कहा है कि यदि किसी छात्रा, महिला या युवती को छिछोरों से परेशानी है तो वे उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकती हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी और छिछोरों को माकूल सबक सिखाया जायेगा। एक तरह से देखा जाये नीलेश का यह नंबर 9454403606 महिलाओं और खासतौर पर छात्राओं के लिये सुरक्षा कवच का कार्य कर सकता है। बैसे तो कोंच में उनका दिन बुधवार फिक्स है लेकिन किसी सूचना पर वह कभी भी किसी भी जगह पहुंच सकती हैं। बुधवार को उन्होंने कोंच के कई स्कूलों और ऐसी जगहों जहां रोमियो टाइप लोग जमा हो सकते हैं, पर धावा बोला और फालतू खड़े युवकों में हवा भरी।
योगी सरकार ने लड़कियों और महिलाओं को छिछोरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिये जो एंटी रोमियो स्क्वैड बनाने के निर्देश सभी थानों को तो दिये ही हैं, जिला स्तर पर भी ऐसी स्क्वैड बनाई गई है जो पूरे जिले के छिछोरों पर नजरें रखेगी। स्क्वैड की जिला प्रभारी नीलेश ने अपना नंबर सार्वजनिक किया है ताकि यदि कोई युवती या महिला ऐसे किन्हीं रोमियो से परेशान है तो वह उक्त नंबर पर सूचना देकर सुरक्षा कवच ओढ सकती है। नीलेश ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम कसना और ऐसे लोगों जो महिलाओं या छात्राओं का घरों से निकलना दुश्वार किये हैं, को जेल भेजना इस स्क्वैड का मकसद है ताकि महिलायें खुद को महफूज महसूस कर सकें। कोंच के मारकंडेयश्वर सहित कई चर्चित स्थानों और स्कूलों के बाहर भी इस टीम ने धावा बोला और यहां वहां मटरगश्ती कर रहे फालतू लोगों की क्लास लगा कर चलता किया। उनके साथ नसीम बेगम, प्रीति यादव, शैलेन्द्र सिंह आदि भी रहे। इस स्क्वैड की सबसे खास बात यह है कि यह पुलिसिया वर्दी के बजाये आम वेशभूषा में धावा बोलती है ताकि रोमियो को संभलने का मौका भी न मिल सके और वे पुलिस के चंगुल में फंस जायें।

Leave a comment