उरई। संविधान निर्माता और शोषित पीड़ित मानवता के मसीहा बाबा साहब डाॅ. भीमराव

 

अंबेडकर के जन्म दिवस को 14 अप्रैल को पूरे जोश-खरोश से मनाने के लिए विभिन्न दलित संगठनों ने व्यापक रूपरेखा तैयार की है।
एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की विज्ञप्ति में इसे लेकर बताया गया कि 14 अप्रैल को कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 8 से 9 बजे तक अंबेडकर चैराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण, पुष्पार्चन, बुद्ध वंदना और भीम वंदना के कार्यक्रम होगें। इसके बाद अंबेडकर पार्को, बुद्ध विहारों और रविदास संस्थान में विचार गोष्ठियां व सेमिनार के कार्यक्रम कराये जायेगें। अपरान्ह 3 बजे से विभिन्न मोहल्लों से जुटने वाली भीम झांकियों की शोभा यात्रा अंबेडकर चैराहे से निकाली जायेगी जो सायंकाल 6 बजे टाउनहाल प्रांगण में पहुंचकर सांस्कृत संध्या में बदल जायेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रावधिक शिक्षा झांसी मण्डल के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र प्रसाद और मुख्य वक्ता शासकीय महाविद्यालय छतरपुर के डाॅ. एमएस विमल रहेगें।
इसके पहले बाबा साहब के सभी अनुयायी जयंती की पूर्व संध्या से ही अपने-अपने घरों में लाइट की झालरें और दीपक सजायेगें। त्यौहार की तरह जयंती को मनाते हुए घरों में स्वादिष्ट व्यंजन व पकवान बनाकर इष्ट मित्रों और रिश्तेदारों का स्वागत करते हुए इस अवसर के उल्लास में सभी को भागीदार करेगें। शाम को 7 बजे बाबा साहब की प्रतिमाओं पर बुद्ध वंदना और भीम वंदना करते हुए 22 प्रतिज्ञाओं का वाचन अनिवार्य रूप से कराया जायेगा।

Leave a comment