
उरई । गाँव से भूसा बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली ले कर आए 2 युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए । घर के लोग अंदेशों से हलकान हैं । पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है ।
ग्राम मड़ौरा का सुनील कुमार अपने साथी कैलाश को ले कर बुधवार को उरई में बेरी वाले बाबा की मज़ार के पास लगने वाली मंडी में भूसा बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली ले कर गाँव से निकला था । रात तक दोनों साथी अपने घर नहीं पहुँचे तो परिजन परेशान हो गए । उन्होने आज पूरे दिन दोनों को तलाशा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला । शाम को परिजनों ने कोतवाली में दस्तक दी जिस पर गुमशुदगी का मुक़दमा लिख कर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया । वैसे गायब युवकों की मंशा भी संदेह के घेरे में है क्योंकि दोनों अपना मोबाइल जान बूझ कर घर छोड़ गए हैं ।







Leave a comment