उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन 7 मई को जिले में एक कार्यक्रम के शिरकत करेगीं।

 


राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद राठौर ने बताया कि 7 मई को माधौगढ़ में बहादुर सिंह डिग्री काॅलेज में उनके समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन से संपर्क किया गया था। यशोदा बेन ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनके साथ-साथ सीतापुर के सजातीय विधायक राकेश राठौर और प्रतापगढ़ के विधायक संगम लाल साहू भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।
फोटो नं.-12उरई05

Leave a comment