हमीरपुर। जालौन जनपद के निवासी और हमीरपुर में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अनिल सोनी की हृदय चिकित्सा के लिए हमीरपुर प्रेस क्लब ने प्रशासन और सरकार से सहायता की गुहार लगाई है।
गत् दिनों प्रेस क्लब हमीरपुर के संरक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, जिलाध्यक्ष नाहिद अंसारी और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेशीय नेता देवी प्रसाद गुप्ता ने इसे लेकर जिलाधिकारी विशाख जी से भेंट की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से रेडक्रास आदि संस्थाओं से आवश्यक सहायता मंजूर करायेगें और मुख्यमंत्री कोष से सहायता के लिए शासन को लिखेगें। हमीरपुर प्रेस क्लब ने इसे लेकर जिलाधिकारी का आभार जताया है। उधर जालौन जिले में भी अनिल सोनी को शासन से चिकित्सीय सहायता के लिए पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से भेंट करेगा।







Leave a comment