उरई । अग्निकांड की लगातार जारी विनाश लीला में 2 घरों के माल असवाब के साथ एक  भैंस व 2 पड़ियों की जानें भेंट चढ़ गयीं ।

रामपुरा थाने के पुरा महटौली गाँव में गुरुवार को बिजली का ट्रांसफार्मर घटिया क्वालिटी की वजह से गर्मी के मौसम के कारण हीट हो जाने से जोरदार धमाके साथ फट गया । इस दौरान ट्रांसफार्मर का जलता  मलबा राम गोपाल राजपूत व खिल्लन राजपूत के घरों में  जा गिरा  जिससे दोनों घर जल उठे । आग इतनी तेजी से फैली कि घर के लोगों को मवेशी हटाने का भी मौका नहीं मिल पाया । ग्गृहस्थी का सारा सामान और कीमती भैंस और 2 पड़ियाँ आग में घिर जाने से तड़पते –तड़पते जल मरीं ।

Leave a comment