उरई। लोगों को डिजिटल लेन-देन के लिए जागरूक करने हेतु जिला मुख्यालय और जनपद के तहसील मुख्यालयों पर डिजिधन मेला का आयोजन किया गया। इस क्रम में मुख्य समारोह स्थानीय प्रखर पैराडाइज में आयोजित हुआ जिसमें सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की शुरूआत में बाबा साहब डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ई-डिस्टिक मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने भीम मैप, यूपीआई, एनपीसीआई, रुपये कार्ड, पेटीएम, एईपीएस, इंटरनेट बैकिंग, स्वाइप मशीन आदि के संचालन के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम् से जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पर वाणिज्यकर, डाकविभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बैंक उर्वरक कंपनियों तथा ई-डिस्ट्रिक योजना के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक सर्विस प्रोवाइडर के स्टाॅल लगाकर जन सामान्य को सरकारी योजनाओं में डिजिटल पेमेंट तथा कैशलैस संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान आधार कार्ड का कैंप लगाकर आधार कार्ड भी बनवाये गये। ई-डिस्ट्रिक योजना के अंतर्गत जारी होने वाली प्रमाणपत्रों के संबंध में भी स्टाॅल लगाया गया।
इसी दौरान नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के जरिये बड़े पर्दे पर दिखाया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी संदीप कौर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर अक्षय त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक यादव, उप कृषि निदेशक अनिल पाठक, सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू सहित कई विभागों के अधिकारी और नीरज सिंह, ममता स्वर्णकार, युद्धवीर सिंह कंथरिया सहित कई समाज सेवियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।







Leave a comment