उरई। राजपाल रिसोर्ट में उर्वरक विक्रेता संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सोहन लाल पुरवार ने की। इसमें सर्व सम्मिति से पदाधिकारी चुने गये। दीपक को अध्यक्ष, सुजेन सिंह गुर्जर बंगरा, संजय अग्रवाल कोंच और राधेश्याम बंगरा को उपाध्यक्ष, रवि पटेल को महामंत्री, कृष्णकांत निरंजन एट, अजय कुमार गुप्ता जालौन, कृपाशंकर साहू कदौरा को सचिव, विजय कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाये गये।
सोहन लाल पुरवार, विनोद पुरवार, अनूप गुप्ता, राकेश पुरवार, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल को सदस्य बनाया गया। शरद पुरवार कालपी कानूनी सलाहकार व अशोक पुरवार को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।







Leave a comment