उरई। बोधिसत्व बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को पूरे जनपद में उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। तमाम सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब द्वारा संवैधानिक क्रांति के माध्यम् से भेदभाव को समाप्त कर वंचितों और शोषितों को उन्नति की ओर अग्रसर करने के बाबत बताया गया। एससी, एसटी शिक्षक वेलफेयर ऐसोसिएशन और स्कूली संस्थाओं ने इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली।
संत रविदास विकास संस्थान के तत्वावधान में करमेर रोड पर इस उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन संस्थान के अध्यक्ष एपी भारती ने किया। गोष्ठी को डाॅ. रामाधीन, सेवा निवृत्त कस्टम कमिश्नर शंभू दयाल, प्रसिद्ध वामपंथी चितंक देवेंद्र शुक्ला और शिक्षाविद् भास्कर अवस्थी ने मुख्य रूप से संबोधित किया। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा के तत्वावधान में इस उपलक्ष्य में उरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। जीवन राम गुप्ता, अजय इटौरिया, प्रांतीय महासचिव बुंदेलखंड प्रांत भूपेश गुप्ता, रीतेश तरसौलिया, अनिल कुचया अध्यक्ष, राघवेंद्र कनकने सचिव, कोषाध्यक्ष रामनरेश आदि मौजूद रहे।







Leave a comment