माधौगढ़-उरई। तहसील परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डिजिटल मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन और एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने लोगों को आॅन लाइन लेन-देन के लिए प्रेरित किया। बैकिंग कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आॅनलाइन पेमेंट के तरीकों से अवगत कराया।
इस अवसर पर राशनकार्ड के संबंध में शिकायतों को लेकर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने एसडीएम से पूर्ति निरीक्षक की कार्यप्रणाली की जांच करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त कराने की हिदायत दी। जिससे पूर्ति महकमा हड़कंप की स्थिति में नजर आया।

Leave a comment