उरई। एक माह से गायब किशोर को पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद कर लिया गया।
कस्बा जालौन के कौशल किशोर का पुत्र अभिषेक उर्फ अमन (15वर्ष) मार्च के महीने में लापता हो गया था। अभिषेक का मन पढ़ाई-लिखाई में नही लगता था। जिससे परिजन उसे डांटते थे। खिन्न होकर 5 मार्च को वह घर से भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नही चला तो कौशल किशोर ने जालौन कोतवाली पहुंचकर 9 मार्च को उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
एसएसआई बृजनेश यादव इस मामले की पड़ताल कर रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि अभिषेक कोटा में है। मोबाइल सर्विलांस से इसकी पुष्टि के बाद उन्होनें कोटा पहुंचकर आज अभिषेक से मुलाकात कर ली और उसे समझा-बुझाकर घर वापस चलने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम अभिषेक को साथ लेकर कोटा से उरई के लिए रवाना हो चुकी है।







Leave a comment