0 भाजपा ने समता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती
कोंच-उरई। तहसील सभागार में एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह, एआरओ अखिलेश कुमार सरोज की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक न्याय के लिये किये गये संघर्षों के बारे में बताते हुये संविधान निर्माण में उनकी भूमिका का उल्लेख किया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने आजादी के सात दशक बाद भी समाज के जातिवादी और वर्गवादी सोच से बाहर नहीं निकल पाने की स्थिति को चिंताजनक बताते हुये कहा कि आज के दौर में अंबेडकर दर्शन न केवल भारत देश बल्कि विश्व पटल पर भी प्रासंगिक हो उठा है। गोष्ठी को सपा नेता सरनामसिंह यादव, विश्वंभरदयाल जाटव, हल्केसिंह बघेल, संग्रह अमीन निर्भयसिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामविहारी राठौर ने किया। इस दौरान रवीन्द्र शुक्ला, अतुल शर्मा, तेजराम जाटव, संजीव तिवारी, योगेन्द्र अरूसिया, प्रेमनारायण मिश्रा, अयाजउद्दीन, लक्ष्मीबाबू, बलरामसिंह निरंजन, नवीन दीक्षित, सुरेन्द्र निरंजन, नरेन्द्रसिंह, काजी जाहिद, शारदा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में कस्बे की दलित बस्ती गोखलेनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन, सर्वाचरण वाजपेयी, ओमप्रकाश अग्रवाल, पार्टी नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री अमित उपाध्याय, सुनीलकांत तिवारी, सुनील शर्मा, नरेश वर्मा, डीके सोनी, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, राजेन्द्र दुवे, महेन्द्र सोनी, आनंद सेठ, कमलेश चोपड़ा, मयंकमोहन गुप्ता, बादामसिंह कुशवाहा, अजयकुमार गुप्ता, राहुल बाबू अग्रवाल, नृसिंह बुंदेला, अनिल अग्रवाल, अमित सोनी, चतुर्भुज चंदेरिया, सुनील लोहिया, प्रदीप वर्मा, शिवम अग्रवाल, राजुलबाबू अग्रवाल, कुलदीप चैधरी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। उधर, भाजपा मंडल नदीगांव द्वारा भी डॉ. भीमराव के जन्म दिवस पर सामाजिक समरता दिवस, सहभोज कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर, अवध शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप उपाध्याय ने की, संचालन माता प्रसाद जरोलिया ने किया। इस दौरान दशरथ रत्नाकर, डॉ. श्याम किशोर शर्मा, तेजप्रताप, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, ब्रजबिहारी गुबरेले, नरेंद्र गोयल, रवि शर्मा, संतोष सोनी, कुलदीप कुशवाहा, कपूरसिंह, सुनील चैरसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment