उरई। ग्राम इमिलिया में शनिवार को प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विधायक न कहा कि ग्राम पंचायत विकास और व्यवस्था की सबसे बुनियादी कड़ी है। इस कड़ी को मजबूत किये बिना स्वच्छ और सुचारू व्यवस्था की कल्पना नही की जा सकती। कार्यक्रम में रूरा अडडू के प्रधान चंद्रवीर सिंह चैहान ने चांदी का मुकुट पहनाकर विधायक का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में धमसेनी के प्रधान राकेश कुमार द्विवेदी, मुसमरिया के कौशल किशोर, कपासी के अनिल, विलायां के लालजी, सुनायां के शांति प्रकाश, पचोखरा के सुशील पाठक, रगौली के जगपाल, मिनौरा के पप्पू दीक्षित, इटवां के शीतल प्रसाद, बरहा के महेश कुशवाहा, सुढ़ार सालाबाद के धर्मेंद्र सिंह तोमर आदि ने भी विचार प्रकट किये। भाजपा के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर और जिला मंत्री सोनू मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था में स्वशासन के लिए दिये गये अधिकारों को लागू करेगी। संचालन जय प्रकाश गौतम और अध्यक्षता मोहन काका निरंजन ने की। पवन तोमर, नीरज श्रीवास्तव, अक्षय त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।







Leave a comment