उरई – कुइया रोड पर दबंगों द्वारा मारपीट करते हुए प्रधान को लूटे जाने की शिकायत कोतवाली

में दाखिल कराई गई है हालांकि पुलिस लड़ाई झगड़े के मामले के बतौर इसकी जाँच कर रही है ।
डकोर ब्लाक अंतर्गत कुठौन्दा गाँव के प्रधान सजय राजपूत रविवार को दोपहर में लगभग 2 बजे अपने दोस्तो के साथ कुईया रोड स्थित वैष्णवी ब्यूटी पार्लर के सामने से जा रहे थे तभी उपेन्द्र राजपूत, अॅजली वर्मा , अन्नू राजपूत आदि ने उनको घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे । इसी बीच उन्होने संजय की कनपटी पर 315 बोर का कट्टा लगा कर 25000 रुपये छीन लिए ।
वारदात के बाद प्रधान ने 100 नंबर डायल कर इसकी जानकारी दी । लगभग 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर उन्हे कोतवाली ले आई । उन्होने संबंधित लोगों के ख़िलाफ़ तहरीर दे दी है । पुलिस ने बताया छानबीन की जा रही है ताकि हकीकत का पता चल सके । वारदात की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलार कठोर कारवाई की जायेगी ।







Leave a comment