उरई ।चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अनिल( 40) वर्ष पुत्र जबरसिंह रात में अपने कमरे में सो रहा था। शनिवार की रात में उसने लेंटर के कुंदे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कमरे से आहट न मिलने पर देखा गया तो सभी के होश उड़ गये। घर पर पत्नी व उसकी पुत्री के अलावा कोई नहीं था। बताते हैं कि इनके पिता जबर सिंह ने भी 7 वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।







Leave a comment