माधौगढ़- उरई  : एसडीएम कार्यालय के पास रविवार को दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया है। दो की हालत गंभीर बताई जाती है।

हादसा रविवार शाम पांच बजे हुआ। माधौगढ़ में एसडीएम आवास के ठीक सामने दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर लक्ष्मण पुत्र सियाराम व संदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर व दूसरी बाइक युवक ग्राम टीहर का निवासी था। राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। लक्ष्मण व संदीप की हालत गंभीर बताई जाती है।

 

Leave a comment