कालपी -उरई समीपवर्ती ग्राम कीरतपुर में विचित्र बीमारी फैलने के कारण पशुपालकों की 90 भेड बकरियां मर गंई। सैकड़ों जानवर जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सूचना पर पशु डॉक्टरों की टीम के साथ एस डी एम सहित अधिकारी पशुओं का इलाज कराने से में जुटे हैं ।बावजूद इसके रोग में सुधार नजर नहीं आ रहा है। इसको लेकर पशुपालको में बेचैनी फैल गई है।
महेवा ब्लाक के कीरतपुर में शुक्रवार की शाम हैजा रोग ने पैर पसारना शुरू किया ।रोग से ग्रसित पशुओं का इलाज करने में कोई लाभ नहीं हुआ ।शनिवार की शाम को मोहर सिंह पाल की 25 तथा जमुना दास की 20 बकरियाे के मरने से गांव में हाहाकार मच गया।उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हरप्रसाद, लेखपाल शिव कुमार के साथ पशु चिकित्सक  बालेंद्र सिंह महेवा, नीरज सचान, उमेश राजपूत की टीमें रविवार को गांव पहुंच गई ।चिकित्सकों की टीम ने बीमार जानवरों के खून के सैंपल लेकर इलाज शुरू किया लेकिन रोग पर काबू नहीं पाया जा सका।राजा बाबू की एक, अनिल पाल की एक, जितेंद्र की एक, राजबहादुर की दो रामगोपाल की पांच, दयाशंकर की 4 बकरियों समेत 90 जानवर मर गए हैं तथा डेढ़ सैकडा बीमार हैं।

Leave a comment