
कालपी -उरई ।
रविवार को नगर के भीड़-भाड़ भरे आर्य कन्या चौराहे पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए नरेंद्र मोदी विचार मंच तथा भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाक के PM नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया। साथ ही कुलभूषण जाधव को रिहा कराए जाने की मांग की। कार्यक्रम के तहत नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बाजपेई के नेतृत्व में अरविंद राठौर, संदीप शर्मा, मनोज अवस्थी, श्री कृष्ण गौतम, अतुल सिंह चौहान, लखन सभासद, जगत यादव मनोज बाजपेई, मनोज पांडे, नीरज, अंकुर मिश्रा, श्रीकांत पुरवार, रविंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता एकत्रित हुए हाथों में पुतला लिए कार्यकर्ता नवाज़ शरीफ मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद कुलभूषण को रिहा करो आदि नारे लगा रहे थे उनके बीच कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के PM का पुतला दहन कर दिया। अशोक बाजपेई ने बताया कि जब तक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तभी तक हम लोगों का आंदोलन चलता रहेगा।
उधर जिला मुख्यालय पर भी ——–
भारतीय नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को मनमाने एवं झूठे आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाये जाने के विरोध में नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस मामले में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से जाधव को पाकिस्तान ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर सजा सुनाई है वह अत्यंत ¨नदनीय है। इस मामले में पाकिस्तान के खिलाफ उचित कदम उठाये जाने की जरूरत है जिससे कि निर्दोष कुलभूषण जाधव को मुक्त कराया जा सके। पाकिस्तान जिस तरह से हठधर्मिता अपनाकर मानवता को दरकिनार कर रहा है वह बेहद घिनौना कृत्य है। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, सुधीर कौशिक, ठाकुदरादस राठौर, अतुल त्रिपाठी, धीरू नायक, राहुल साहू, अभिकाश राज, अनिल त्यागी, अभिषेक निरंजन, राहुल खटीक, संजय राजपूत, नासिर अंसारी, हलीम अंसारी, मनीष वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Leave a comment