उरई।उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल में झांसी-कानपुर मार्ग पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे इस मार्ग पर यातयात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही अधिकारी व आरपीएफ मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी झांसी आ रही आ रही थी। वह जब गढ़मऊ और मुस्तरा के बीच चल रही थी। तभी अचानक उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये। पटरी से डिब्बे कैसे उतरे यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल रेल मार्ग पर दुघर्टनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Leave a comment