उरई : अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने रविवार को महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि थाने में फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिससे कि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें। इस दौरान महिला आरक्षियों को आधुनिक असलहों को चलाने के तरीके भी बताये गये।

अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने रविवार दोपहर दो बजे के आसपास महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। महिला थाना की एसओ नीलेश कुमारी ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। थाने का मुंशी कक्ष देखने के बाद अपराध रजिस्टरों देखे गये। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी कमी देखने को नहीं मिली। थाने में तैनात महिला आरक्षियों को असलहे चलाने की कितनी ट्रेनिंग  है इसके बारे में भी एएसपी ने जानकारी ली। बाद में आधुनिक असलहों का मौका पड़ने पर कैसे प्रयोग किया जाता है इसके बारे में बताया गया। थाने में प्रार्थना पत्र लेकर आयीं महिलाओं से भी इस दौरान उनकी समस्या सुनकर निदान करने की कोशिश की गई।

 

Leave a comment