उरई। कुठौंद थाने के सुरावली गांव में सरावन सहकारी समिति में तैनात सचिव रामभरोसे

याज्ञक रविवार को रात रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने उरई चले आये थे । घर पर उनकी वृद्धा मां और बहू रह गई थी । जिसको 5-6 माह का बचचा है। रात में तीन चोर इस दौरान घर में घुस आए। उन्होंने बहू के पास से बच्चा उठा लिया और उसे जान से मार डालने की धमकी दे कर चाबियां ले ली। इसके बाद अलमारिया और संदूक खोल कर जेवर ,कपड़े और 40हजार रुपये ले गए। राम भरोसे ने सुबह तहरीर थाने में दी जिसके बाद पुलिस मौका मुआयना कर गयी है।







Leave a comment