0 ससुरालियों के कब्जे में है महिला का तीन साल का बच्चा
कोंच-उरई। झांसी में किराये का मकान लेकर रह रही एक महिला यहां कोंच पुलिस के चक्कर काट रही है ताकि उसका तीन साल का बच्चा जो उसके ससुरालियों के कब्जे में है, उसे मिल सके। महिला के तीन बच्चें में सबसे छोटा है वह बच्चा।
मिली जानकारी के मुताबिक रेहाना जो लल्लू निवासी अलीगोल खिड़की झांसी की पुत्री है ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी दस साल पहले कोंच के लाजपत नगर निवासी पप्पन के साथ हुई थी। पप्पन से उसके तीन बच्चे हैं। काफी समय से उसकी पति से अनबन चल रही है जिसके चलते वह झांसी में किराये का मकेान लेकर रहती है। उसके दो बच्चे उसके पास हैं लेकिन सबसे छोटा बच्चा जो तीन साल का है, ससुराल बालों के कब्जे में है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसका बच्चा दिलाया जाये। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Leave a comment