उरई। दरवाजे की कुंडी खुली छोड़कर गृह स्वामी नहाने के लिए भीतर चला गया। इस बीच चोर ने उनके घर में घुसकर सोने का तमाम सामान और 20 हजार रुपये नगद पार कर दिये।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुरा गांव में श्रीपतकांत के साथ यह घटना दिन दहाड़े हुई। उन्होंने बताया कि चोर डेढ़ तोला सोने की जंजीर, दो अंगूठीं, स्मार्ट फोन और पर्स में रखे 20 हजार रुपये निकालकर चंपत हो गया। नहाकर लौटने के बाद जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने कोतवाली में जाकर मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।







Leave a comment