कोंच-उरई। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद् की जिले की कमान अब कोंच के ब्रजेन्द्र मयंक के हाथों में पहुंच गई है। कालपी विधायक नरेन्द्रसिंह जादौन के विधायक बनने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था और नये अध्यक्ष के चुनाव के लिये बुलाये गये अधिवेशन में ब्रजेन्द्र के नाम का प्रस्ताव खुद पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जादौन ने ही किया जिसका सर्व सम्मति से अनुमोदन कर दिया गया।
लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद् की जिला इकाई की बैठक ग्राम विजुआपुर में राधेश्याम योगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पुरवार की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढाई गई जिसमें संगठन के अध्यक्ष विधायक नरेन्द्रसिंह जादौन ने अपना त्यागपत्र दे दिया और नये अध्यक्ष के लिये ब्रजेन्द्र मयंक के नाम का प्रस्ताव किया जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया। महामंत्री पूरनलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष्ज्ञ गोपालशरण मिश्रा, रामप्रकाश निषाद, कोषाध्यक्ष शिवराम महाजन के निर्वाचन भी सर्वसम्मति से कर लिये गये। इस दौरान राजाराम व्यास, श्रीनारायण पांडे, पप्पू मिश्रा, सूर्यकुमार दीक्षित, लल्लूराम गुप्त, रामशरण, रतनसिंह ठाकुर, भगवानदास, हरीमोहन राजपूत, रामेश्वरदयाल, मूलचरन प्रजापति, सत्यप्रकाश विश्नोई, रमेशचंद्र गुप्ता, महादेवप्रसाद गोस्वामी, रतनलाल श्रीवास्तव, क्षमाधर प्रजापति आदि मौजूद रहे।






Leave a comment