उरई। कदौरा में हरिओम गेस्ट हाउस में 2 बंदूकधारी गैर युवकों ने एक विवाह समारोह में पहुंच कर किया उपद्रव।
    उनके आतंक से सहमे लोगों ने घबरा कर मदद के लिए फोन पर  विधायक नरेंद्र पाल सिंह से लगाई गुहार। विधायक के पहुंचने के बाद भी युवकों पर नहीं हुआ असर।
विधायक ने डी आई जी ,एस पी को दी सूचना जिसके काफी देर बाद कदौरा पुलिस ने युवकों को गेस्ट हाउस में पहुंच कर लिया हिरासत में
जानकारी होने पर अराजक युवकों की बहिनें जा धमकी गेस्ट हाउस में। गुस्से में दहेज का सामान तोड़ दिया और बाराती,जनातियों को पीटा भी।
       पुलिस ने इतने उपद्रव पर भी हिरासत में लिए युवकों को बिना कार्रवाई के छोड़ा। कदौरा में भय और गुस्से से लोगों में बौखलाहट। आहत विधायक मुख्यमंत्री से करेंगे बात। योगी राज के इकबाल पर लग रहा बड़ा प्रश्नचिन्ह।

Leave a comment