0 पूर्व सभासद बद्री कुशवाहा ने नईबस्ती में शुरू कराई प्याऊ
कोंच-उरई। जैसे जैसे बैरोमीटर में पारा नईं ऊंचाइयां छूने को उतावला हो रहा है वैसे-वैसे गर्मी आम लोगों को उबलने पर मजबूर कर रही है। सबसे विकट समस्या राहगीरों के सामने पेयजल की बनती जा रही है। ऐसे में अकेले पालिका प्रशासन द्वारा लगवाये जाने बाले प्याऊ कुछ राहत जरूर बख्श रहे हैं लेकिन आम लोगों और समाजसेवियों के आगे बढ कर प्याऊ स्थापित कराने से लोगों को काफी सुकून हो चला है। सोमवार को नईबस्ती में युवा भाजपा नेता रविकांत कुशवाहा और उनके समाजसेवी बाबा पूर्व सभासद बद्रीप्रसाद कुशवाहा ने निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ कराया है। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने फीता काट कर और राहगीरों को पानी पिला कर इसका श्रीगणेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्याऊ लगवाना सबसे बड़ी समाजसेवा और कोई पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर अन्य समाजसेवियों को भी इस तरह के कार्यों में दिलचस्पी दिखानी चाहिये। प्याऊ के संयोजक रविकांत कुशवाहा ने कहा कि गर्मियों में लोगों को पानी के लिये भटकते देख उन्हें इस तरह की निःशुल्क प्याऊ लगवाने की प्रेरणा मिली है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, बद्रीप्रसाद कुशवाहा, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अशोक कुमार सविता, डॉ. जी लाल, लालाराम दिनकर, नीरज खरे, ओपी कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, निखिल पटेल, किसना, कुलदीप कुशवाहा, जगदीश, आशीष राठौर, लल्लू, राजीव कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment