माधौगढ़ -उरई । उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश से अवैध तरीके से लायी जा रही बालू को वाहन सहित सीज करने के चल रहे अभियान से हड़कंप मचा हुआ है । सोमवार को इस अभियान में थाना रामपुरा के अंतर्गत ग्राम कुसेपुरा व ग्राम नरौल के बीच अवैध रूप से वालू से लदे 5 ट्रक पकड़े गए । जैसे ही एस डी एम माधौगढ़ को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश बॉर्डर से अवैध बालू से लदे ट्रक उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर आगे बढ़ रहे है, तभी रामपुरा थाना अध्यक्ष लालबहादुर यादव को फोन पर सूचित कराया गया।
जिससे पुलिस तुरंत हरकत में आयी और एस आई रमेश सिंह व आरक्षी चालक प्रदीप यादव, सिपाही अवनीश कुमार ने मौके पर पहुँचकर बालू से भरे ट्रको को खड़ा करा लिया ।
बाद में इसकी जानकारी आर टी ओ उरई को भी दी गई ।सूचना पाकर आर टी ओ भी के पर पहुँच ।






Leave a comment