उरई : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 अप्रैल को झांसी में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके लिए जिले स्तर पर तैयारियों तेज हो गई है। सोमवार को डीएम ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची। इसके साथ ही निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुके कार्यों का ब्योरा तलब किया।

सोमवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम संदीप कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री झांसी में दो मंडलों की समीक्षा करेंगे। जिसको लेकर गंभीरता से सभी जानकारियां पारदर्शिता के साथ दें। विभाग में अब तक कराए गए कार्य, कितने कार्य निर्माणाधीन हैं। कितनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कितने कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में स्थिति क्या है। यह सभी जानकारियां मंगलवार शाम तक उपलब्ध करा दी जाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। समीक्षा बैठक में हर योजना के बारे में सीएम जानकारी मांग सकते हैं। जिसको देखते हुए तैयारी पूरी होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ एसपी सिंह , एडीएम राकेश कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रथम बनवारी लाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड पीएन श्रीवास्तव समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a comment