0 आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट
कोंच-उरई। दो दिन पूर्व जुझारपुरा गांव में दो लोगों के बीच हुये विवाद के दौरान जिस युवक ने थ्रेसर की चपेट में आकर अपनी टांग गंवा दी थी, उपचार के दौरान उसने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतक के परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा में ठाकुर बाबा के पास घनश्याम निरंजन के खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग हो रही थी, बाकिया 15 अप्रैल की सुबह तकरीबन 5 बजे के आस पास का है, दो मजदूर थ्रेसर गबा दे रहे थे और इसी बीच उनमें कुछ कहा सुनी हो गई। दीपक (22) पुत्र कमलेश बरार और कलू (18) पुत्र वीरेन्द्र पांचाल निवासी जुझारपुरा के मध्य हुई धक्का-मुक्की में कलू थ्रेशर की चपेट में आ गया जिससे उसका एक पैर थ्रेसर में फंस कर पूरा कट गया। यूपी 100 ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया जहां से उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी रेफर कर दिया गया था। बताया गया है कि झांसी में इलाज के दौरान उक्त युवक ने दम तोड़ दिया है। मृतक कलू के पिता वीरेन्द्र पुत्र प्रभु निवासी जुझारपुरा ने घनश्याम पुत्र अज्ञात, ब्रजकिशोर पुत्र घनश्याम निवासीगण सुभाषनगर कोंच, हरीमोहन वर्मा पुत्र छुटईं, रामू व संदीप पुत्रगण संतोष, दीपक पुत्र कमलेश निवासीगण ग्राम जुझारपुरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 में एफआईआर दर्ज कराई है। विवेचना एसएसआई अजयकुमार सिंह को सौंपी गई है।







Leave a comment