
जालौन -उरई ।करंट लगने से झुलसी महिला को अस्पताल लाये जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित किया ।
सुबह मोहल्ला पहलवानबाड़ा में सुखलाल यादव की पत्नी पूजा देवी (25 वर्ष) को घरेलू काम करते समय अर्थिग के कारण तेज करंट लग गया । उसकी चीख सुन कर घर वाले दौड़े । आनन -फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुकी थी जिससे डाक्टर ने नब्ज पकड़ते ही सॉरी कह दिया ।
सूचना पाकर पहुँचे कोतवाल फुदन लाल ने पंचनामा भरवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।







Leave a comment