0 नमो विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माना, बुंदेलखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है
कोंच-उरई। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने माना कि यूपी में बुंदेलखंड सबसे पिछड़ा इलाका है और इसे विकास की सतत् प्रक्रिया से दूर रखा गया है। यहां कैसे खुशहाली आ सकती है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा सिंचाई के क्षेत्रों में बहुत कुछ करने की जरूरत है। नरेन्द्र मोदी विचार मंच इस पूरे इलाके में व्यापक सर्वे कर उद्योगों की स्थापना की संभावनायें तलाशेगा और अपना फीड बैक केन्द्र और प्रदेश की सरकारों को देकर यहां इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की सिफारिश करेगा। यह बात उन्होंने यहां हिंदूवादी नेता सुशील दूरवार मिरकू महाराज के आवास पर पत्रकारों से कही। वे यहां सांसद प्रतिनिधि और नमो विचार मंच के प्रदेशीय उपाध्यक्ष अनुरुद्ध मिश्रा के भाई के शादी समारोह में कोंच आये हैं।
नमो विचार मंच अध्यक्ष चाणक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी के विकास के लिये चिंतित हैं और सूबे के घोरतम पिछड़े क्षेत्रों को विकसित करने की योजना पर आगे बढ रहे हैं। बुंदेलखंड भी ऐसा ही एक अति पिछड़ा इलाका है जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोग अभी भी कोसों दूर हैं। विचार मंच ऐसे ही क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण करने में जुटा है जिसमें खासतौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यहां कौन कौन सी उपज होती है और उन्हें बाजार मिलने की क्या स्थिति है। सिंचाई के साधनों, खाद की उपलब्धता जैसे अति गंभीर मुद्दों पर भी काम हो रहा है और सारा फीड बैक केन्द्र और राज्य सरकारों को देकर एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करके यहां के बाशिंदों को भी विकास की मुख्य धारा से जोडने की कोशिश की जायेगी। बुंदेलखंड के किसानों की सबसे बड़ी और ज्वलंत समस्या आवारा गायों और गोवंशजों को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होंने कहा कि गाय को केवल धार्मिकता से नहीं जोडने के बजाये विज्ञान से जोड़ कर जब देखा जायेगा और उसकी आर्थिक उपादेयता अंगीकार करके ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। गो विज्ञान ग्रामीण अनुसंधान केन्द्र इस तरह के परीक्षण करने में जुटा है कि गाय को किस तरह से अर्थ प्राप्ति का जरिया बनाया जा सकता है। बुंदेलखंड अलग राज्य की अवधारणा को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुये कहा कि छोटे छोटे राज्यों में विकास की गति तीव्र होती है अपेक्षाकृत बड़े राज्यों के। इस दौरान नमो विचार मंच के राष्टड्ढ्रीय सचिव डॉ. आनंद पांडे, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता मंच चाणक्य चैहान, सुशील दूरवार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोदसिंह गुर्जर, मनोजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment