उरई। विश्व हिंदू महासंघ के जिला कार्यालय पर नगर कार्यकारिणी के गठन के लिए मंडल उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी ओमकांर सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत, जिला संयोजक जयदेव त्रिपाठी, संगठन मंत्री अनिरुद्ध द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुनेश द्विवेदी और संचालन मंडल के सदस्य सुधीर शर्मा व विनय यादव की देखरेख में बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से नगर कार्यकारिणी की पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।
इसके मुताबिक पंकज द्विवेदी को नगर अध्यक्ष, अरविंद विश्वकर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह मौर्य, गोविंद श्री द्विवेदी और रतन सिंह राजावत को उपाध्यक्ष, श्यामजी वर्मा को विशिष्ट महामंत्री, अनुपम सिंह व संजय सिंह यादव को महामंत्री, प्रतीक दीक्षित को संगठन मंत्री, हिमांशु कौशल को कोषाध्यक्ष, योगेश भारती को मीडिया प्रभारी, उदयकांत द्विवेदी को कार्यालय प्रभारी घोषित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रवक्ता विश्वनाथ सिंह, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे।







Leave a comment