उरई। गाय को बचाने के चक्कर में बारातियों को लेकर जा रही वैन डिवाइडर से टकरा गई जिससे चालक व चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। जिला अस्पताल ले जाते समय चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सोमवार को रात कालपी से वैन में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चार बाराती जेल रोड स्थित सरकार पैलेस मैरिज हाॅल में आ रहे थे। देर रात राहिया फैक्ट्री एरिया के सामने से गुजरते हुए अचानक एक गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में चालक सलीम अंसारी (35वर्ष) निवासी दमदमा का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वैन डिवाइडर से टकरा गई। बाद में घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने सलीम अंसारी को मृत घोषित कर दिया। बारातियों की हालत भी बेहद गंभीर थी। जिससे उनको रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें रात में ही कानपुर ले गये जहां एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज हो रहा है।







Leave a comment