उरई। विद्यार्थी जीवन से ही संघ के आनुषांगिक संगठनों से जुड़े रहे और वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री नीरज श्रीवास्तव को पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव के जनपदीय प्रभारी का दायित्व सौंप दिया है। क्रमांक शुक्ला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इस अहम जिम्मेदारी के मिलने पर नीरज श्रीवास्तव को जोशीला अभिनंदन किया गया।
जनपद के रेढ़र थानातंर्गत कुठौदा ग्राम के निवासी छात्र जीवन से ही राजीनीति में सक्रिय हैं। वे विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री रह चुके हैं। तभी से वे पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में अब स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में चली प्रचंड लहर के अभी कहीं थमने के आसार नही है। फिर भी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में कोई ढील नही रखना चाहती। इस लिहाज से निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के चयन में पूरी पारदर्शिता और मानक के अनुरूप कार्य हो पार्टी का उच्च नेतृत्व इस बात की बेहद संजीदगी से निगरानी कर रहा है।
इसी के चलते नीरज श्रीवास्तव को निकाय चुनाव का प्रभारी बनाकर भाजपा ने अन्य दलों को पहले मारे सो मीर का संदेश देने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि संदेश तो पार्टी के अन्य नेताओं को भी मिला है जो समझ गये हैं कि उच्च नेतृत्व किसी जोड़-तोड़ और गणेश परिक्रमा की राजनीति को हावी नही होने देगा। नीरज श्रीवास्तव के बेदाग रिकार्ड को देखते हुए समझ लिया गया है कि स्वच्छ छवि और जनमानस में स्वीकार्यता ही पार्टी सिम्बल के लिए चयन की सबसे बड़ी कसौटी उनकी देख-रेख में मानी जायेगी।





Leave a comment