उरई। जालौन रोड पर रात में कुकरगांव में पहिये का पंचर सुधरवा रहे ट्रक ड्राइवर और खलासी को बदमाशों ने तमंचे के दम पर जंगल की ओर ले जाकर लूट लिया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार को रात में उक्त ट्रक का पहिया पंचर हो जाने पर ड्राइवर ने उसे कुकरगांव में रोक दिया। ड्राइवर और खलासी अखिलेश कुमार निवासी केसीपुर थाना अयाना जिला औरैया पहिया निकालकर एक दुकान पर पंचर सुधरवाने लगे। इसी बीच चार अज्ञात लोग आये जिन्होंने ड्राइवर और खलासी को तमंचा लगाकर जबरन अपने साथ हांक लिया। वे दोनों को लेकर एक किनारे जंगल में ले गये जहां उन्होनें उनसे साढ़े चार हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट लिया। अखिलेश कुमार की ओर से इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनका पता लगाने के लिए छानबीन में जुटी है।







Leave a comment