कोंच-उरई। कोंच पुलिस एकाध दिन में ही किसी बड़ी कामयाबी की इबारत लिख सकती है। उसकी गिरफ्त में कुछ चोर आये हैं जिन्हें लेकर वह मगजमारी करने में जुटी है। सूत्रों की अगर मानें तो कोतवाली पुलिस बाइक चोरी करने बाले गैंग के सरगना के गिरेबां तक पहुंच सकती है। पुलिस इन चोरों तक उस वक्त पहुंची जब चोरी की एक बाइक समेत एक व्रूक्ति उसकी गिरफ्त में आया था। हालांकि पकड़ा गया व्यक्ति निर्दोश होने के नाते छोड़ दिया गया था लेकिन उसने बाइक चोरों तक पुलिस की पहुंच जरूर बना दी थी। पुलिस ने हालांकि इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है लेकिन पुख्ता सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है और दो बाइकें भी बरामद कर ली गईं हैं। इस गिरोह में एक फॉलोवर का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है
चार पांच दिन पूर्व कोंच के बाजार से चोरी गई एक बाइक समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पकड़ा गया व्यक्ति कैलिया थाने के गांव का रहने बाला था और वह अपने किसी परिचित से बाइक मांग कर लाया था। पूरी छानबीन करने के बाद पुलिस को उस व्यक्ति के कथन में जब सचाई दिखी तो उसे छोड़ दिया गया लेकिन जाते जाते वह पुलिस को बाइक चोरों के बारे में कई अहम् सुराग दे गया जिन्हें पकड़ कर पुलिस आगे बढी तो चोरी की एक और बाइकें पुलिस ने बरामद कर लीं, इसी के साथ दो लोगों को भी पुलिस ने उठाया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ करने में जुटी है और कई संदिग्ध जगहों पर दबिशें भी दे चुकी है। इस मामले में हालांकि पुलिस खासी परदेदारी बरत रही है लेकिन समझा जा रहा है कि एकाध दिन में ही वह कोई बड़ा खुलासा करने की स्थिति में जरूर होगी। पकड़े गये व्यक्तियों में एक पुलिस से बाबस्ता है और किसी फॉलोवर का बेटा बताया गया है।

Leave a comment