उरई । गुरुवार को सुबह पुलिस अधीक्षक आवास परिसर मे खेतो मे आग की लपटे उठने लगी । खेतो के आस पास स्टाफ के आवास बने हुए है जिनमे आग का विकराल रूप देखकर अफ़रा तफ़री मच गयी । कोतवाली पुलिस और दमकल दस्ते को खबर की गयी जिसने कुछ ही देर मे  साहब बहादुर के बंगले पर पहुचकर बचाव का मोर्चा संभाल लिया ।

पुलिस अधीक्षक के आवासीय परिसर के खेत पहले ही कट चुके है इसलिये सूखे ठूँठ पूरी जमीन पर खड़े है जिनमे किसी पुलिस कर्मी ने लापरवाही मे जलती बीड़ी सिगरेट फेक दी जिससे आग सुलग उठी और हवा चलने की वजह से कुछ ही पल मे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । पुलिस अधीक्षक आवास मे आग लगने की खबर पूरे शहर मे फ़ेल गयी जिससे सनसनी मच गयी । उधर  एसपी का सारा स्टाफ भी इस घटना से हड्बड़ा गया । आनन फानन मे कोतवाली पुलिस और दमकल दस्ते को बुलवाया गया जिससे जल्द ही आग को काबू मे कर लिया गया । गनीमत यह रही कि  इसमे जन धन हानि नहीं हुई ।

Leave a comment