उरई । कुकरगांव में बुधवार को एक युवक सरेआम रात में कुए में कूद गया जिससे हड़कंप मच गया । लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई । लोगों ने उसे बाहर निकालने के लिए रस्सी डाली लेकिन उसने रस्सी नहीं पकड़ी । अंततोगत्वा कुए मे डूब कर उसकी मौत हो गई ।
जालौन के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी इकबाल (34वर्ष) कुछ समय से कोंच कोतवाली के चाँदनी गाँव मे रहने लगा था । बुधवार को सुबह वह जालौन आया और शाम को वहा से ससुराल जाने की बात कहकर निकल दिया । लेकिन वह बीच मे कुकरगाँव मे ही रुक गया । पहले वह काफी देर तक एक होटल पर बैठा रहा । इसके बाद रात लगभग 8 बजे लोगो के देखते देखते वह एक सड़क किनारे बने कुए मे कूद गया । इससे वहा हंगामा मच गया । गाँव वालो और रहगीरों की भीड़ कुए के आस पास जमा हो गयी । लोगो ने उसे बाहर निकालने के लिए रस्सी की व्यवस्था कर कुए के अंदर डाली लेकिन युवक ने बहुत कहने के बाद भी रस्सी पकड़ना गवारा नहीं किया और भीड़ के सामने ही उसकी पानी मे डूबकर जान चली गयी ।
युवक ने इस तरह आत्महत्या क्यो की यह बात अभी भी एक पहेली बनी हुई है । इस बीच कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आत्महत्या का कारण पता करने के लिए उसके ससुराल और घर वालों व जानने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।







Leave a comment