उरई । महिला ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत के सदस्यों ने समितियों के गठन में जालसाज़ी करने और विकास कार्यों का बजट हड़प जाने का आरोप लगाते हुए ए डी एम को जाँच और कारवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।  नदीगांव विकास खंड की रुदावली ग्राम पंचायत के सदस्य राजेन्द्र कुमार , मांडवी देवी , जियालाल , रजनी, बिटोली और भूरी आदि  ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी आर के सिंह से भेंट की । इस दौरान उन्होने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दे कर आरोप लगाया कि उनकी ग्राम पंचायत की महिला प्रधान ने कागजी समितियाँ बना रखी हैं जिनका पता उनमे शामिल सदस्यों को नहीं होने दिया जाता है । कारवाई में सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर बना कर उन्होने बिना काम कराये पंचायत का बजट बड़े पैमाने पर हड़प लिया । जाँच हो जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ़ हो जायेगा । ए डी एम ने ज्ञापन स्वीकार कर कारवाई का भरोसा दिलाया ।

 

Leave a comment