
उरई । पुलिस अधीक्षक के मुआयने के कुछ ही घंटों बाद हुई चोरी एट थानाध्यक्ष मनोज यादव को भारी पड़ गई हालांकि कुल मिला कर उनकी साफ़ सुथरी छवि का ध्यान रखते हुए एस पी ने अपना पी आर ओ बना कर उनका सम्मान बनाये रखा है । एट का नया थानाध्यक्ष चंद्र शेखर दुबे को बनाया गया है जिनकी कार्यकुशलता के कायल हर पुलिस कप्तान रहे हैं ।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने शुक्रवार को 2 थानों में नए इंचार्ज नियुक्त कर दिये हैं । चंद्र शेखर दुबे को एस ओ की जिम्मेदारी सौंपने का मन कप्तान पहले ही बना चुके थे हालांकि सेहत संबंधी कारणों से चंद्र शेखर दुबे एस ओ बनने से बचने की कोशिश कर रहे थे । फिर भी एस पी ने पहले तैयार की गई सूची में उनका नाम रामपुरा थाने के लिए चढ़ा दिया था लेकिन राजनीतिक कारणों से यह सूची अटक गई । नई सूची में उनको एट का एस ओ बनाया गया है जबकि रामपुरा की जिम्मेदारी मिथलेश कुमार को सौंपी गई है । उधर कदौरा से हटाये गए लाल बहादुर यादव को विशेष जाँच प्रकोष्ठ में धकेल दिया गया है ।







Leave a comment