उरई । नए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं । मूल रूप से प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय को आइएएस में 2004 बैच अवार्ड हुआ है । इस बीच श्री पाण्डेय सिद्धार्थनगर , बागपत और भदोही जिलों में सफल कलेक्टर रह चुके हैं ।

नए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को दोपहर यहाँ पहुँच कर सबसे पहले अपर जिलाधिकारी आर के सिंह , सी डी ओ एस पी सिंह , सिटी मजिस्ट्रैट अनिल कुमार मिश्रा , एस डी एम सदर अक्षय त्रिपाठी से परिचय प्राप्त किया । इसके बाद उन्होने कलेक्ट्रेट पहुँच कर विधिवत कार्यभार सभाला । इस दौरान उन्होने ट्रेजरी में हस्ताक्षर नमूना परंपरा अनुसार दिया ।
बाद में उन्होने पत्रकारों से भी मुलाक़ात की । इसमे उन्होने प्रशासनिक व्यवस्था को चाकचौबन्द करने का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर कड़ा एक्शन होगा । कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जायेगा । पेयजल समस्या के मुद्दे पर उन्होने कहा कि जिले में आने के पहले ही उन्होने जिले की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ले ली थी जिसमे उन्हे बताया गया कि जिले में गर्मियों में पेयजल संकट रहता है । इसलिये शनिवार को सबसे पहले उन्होने पेयजल पर बैठक बुलाई है । इसमे सभी परियोजनाओं की समीक्षा कराई जायेगी और सभी को चालू मोड में लाया जायेगा । सड़कों पर उन्होने कहा कि सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के शासन के निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा । .







Leave a comment