उरई : सिरसा कलार थाना पुलिस ने एक साइकिल चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 17 साइकिलें बरामद की हैं। लंबे समय  से आरोपी सिर्फ साईकिल चोरी के अपराध कर रहा था। चूंकि साइकिल चोरी के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती, इसी वजह से चोर को पकड़े जाने का खतरा कम था, परंतु इस बार उसे पकड़ लिया गया।

सिरसा कलार क्षेत्र में हाल के दिनों में साइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं, साइकिल चोरी के अपराध में एक व्यक्ति का हाथ था। शनिवार को पुलिस ने लालाराम निवासी ग्राम जुगराजपुरा को गिरफ्तार किया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने साइकिल चोरी के कई अपराधों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग जगहों से 17 साइकिलें बरामद कीं। पिछले दिनों पाल मड़ैया गांव निवासी कप्तान ¨सह की साइकिल सिरसा कलार के बाजार से चोरी हुई थी। पुलिस ने कप्तान ¨सह की साइकिल भी लालाराम के बारमद कर ली है। थाना सिरसा कलार के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह  ने बताया कि कप्तान ¨सिंह की तहरीर पर ही लालराम के विरुद्ध साइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। जान बूझकर चोरी की साइकलें खरीदने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी

 

Leave a comment