उरई : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शनिवार को विकास भवन स्थित संगठन कार्यालय में हुई। इसमें जालौन तहसील में तैनात लेखपाल के साथ मारपीट करने का मामला छाया रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मारपीट की घटना होने से कर्मचारियों में भय का माहौल है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि जालौन तहसील में तैनात लेखपाल विवेक कुमार गुप्ता के साथ एक दबंग व्यक्ति ने मारपीट कर दी।इस मामले से पुलिस को अवगत कराया गया लेकिन दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया। कर्मचारी पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुके हैं

 

 

लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिला मंत्री हरीश राठौर ने कहा कि इस तरह से चलता रहा तो कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो जाएगा। कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मान¨सह यादव ने कहा कि अगर दोषी को जल्दी गिरफ्तार नहीं किया जाता है। तो संगठन 24 अप्रैल से धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। बैठक में कर्मचारियों से अपना दायित्व पूरी निष्ठा के साथ करने का आवाहन किया गया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र त्रिपाठी,शत्रुध्न सिंह , भगवती शरण तिवारी, महराज ¨सिंह , शील कुमार दूरवार, राजकुमार, कमलेश कुमार, नीरज राठौर, मुन्ना लाल प्रजापति, प्रवीर रत्नम, अश्वनी गुबरेले सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a comment