
उरई : प्रदेश सरकार ने दो एंबुलेंस जिले को दी हैं। यह एंबुलेंस सभी सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। इससे मरीजों और दुर्घटना में घायलों को काफी सुविधा मिलेगी। शनिवार को जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने एडवांस लाइफ सपोर्ट नाम की एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया।
सरकार ने सभी जनपदों को दो-दो एएलएस एंबुलेंस दी हैं ताकि दुर्घटना में घायलों और गंभीर रोगियों को तत्काल रेफर कर एंबुलेंस से भेजा जा सके। शनिवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके इसके लिए अधिकारियों को पूरी सक्रियता से काम करना है। यह दो एंबुलेंस जिले को मिली हैं इससे मरीजों का काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर सीएमओ डा.अल्पना बरतारिया, एसीएमओ डा.आशाराम, डा.सत्य प्रकाश, डा. प्रेम प्रताप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





Leave a comment