उरई ।  जालौन कोतवाली के  ग्राम गुढ़ा में सोमवार की रात अचानक एक घर में आग लग गई जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड जब तक आग बुझाती, दो बकरियों की  जलकर मौत हो गई । आग कैसे लगी, यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका। हादसे के शिकार मुहब्बत खान को घर का सारा सामान जल जाने से लाखों  का नुकसान झेलना पड़ा है ।

Leave a comment