कोंच- उरई । एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने तीन विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में तमाम अधिकारी कर्मचारी नदारत पाये गये जिन्हें लेकर एसडीएम ने स्पष्टïीकरण भी मांगा है।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने आज सुबह 9.45 बजे खंड शिक्षा अधिकारी कोंच के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें बीईओ अजितकुमार सिंह तो मौजूद मिले अलबत्ता बिल लिपिक अरविंदकुमार और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवतीशरण व संतराम गैरहाजिर पाये गये। हाजिरी रजिस्टर में 1 अप्रैल से बिल लिपिक के दस्तखत ही नहीं हैं। इस स्थिति को उन्होंने काफी गंभीर मानते हुये बीईओ को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये, साथ ही अन्य कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर स्पष्टïीकरण भी मांगा है। नगर पालिका कार्यालय की हालत देखने लायक थी, कार्यालय बंद मिला और जन सुनवाई के लिये एक भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। उन्होंने ईओ को नोटिस भेज कर स्पष्टïीकरण मांगा है। इससे पूर्व सुबह 9.20 बजे एसडीएम ने उपखंड कार्यालय विद्युत विभाग का भी मुआयना किया जिसमें एसडीओ तो मौजूद मिले लेकिन अन्य कर्मचारियों में ओएफ द्वितीय एके वर्मा, राजीव गौम, टीजी टू प्रभुदयाल, रविकांत (24 अप्रैल से) तथा संविदाकर्मी सुनील, महेन्द्र, शादाब, हेमंत, महेन्द्रसिंह, दीपेन्द्र, राजीव व बलवीर गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने एसडीओ को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। पूरी रिपोर्ट उन्होंने डीएम को भी भेजी है।






Leave a comment