
उरई । 8 वर्षीय बालिका के साथ उसकी मासूमियत का फायदा उठा कर दुष्कर्म करने वाले हैवान को पकड़ कर पुलिस ने उसे रेप और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया ।
नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रकाश प्रधान मूल रूप से उड़ीसा राज्य के कटक जिले का रहने वाला है जो नया पटेल नगर में किराये के मकान में रह कर बालिका के पिता साथ प्लमबर का काम करता था । इसी परिचय की वजह से वह बालिका को फुसला कर अपने कमरे पर ले गया जहाँ उसने बालिका को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला । बाद में बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया।






Leave a comment