कोंच-उरई । विश्व हिंदू परिषद् की लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी कोंच नगर इकाई को संगठन के आला पदाधिकारियों ने संजीवनी देने का फैसला किया है। विहिप जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चौहान एवं महामंत्री बलवीर सिंह जादौन द्वारा नगर के हिंदूवादी नेता सुशील दूरवार (मिरकू महाराज) को विश्व हिन्दू परिषद की नगर इकाई कोंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दूरवार के मनोनयन पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा भाजपा के लोगों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देने का तांता लगा है।

Leave a comment