उरई । आइ पी एल सटोरिया वसीम को आखिर गुरुवार को पुलिस ने चालान कर जेल भेज ही दिया । बुद्धवार को इस मामले में जिस तरह पुलिस को दवाब में लेने की कोशिश की गई थी अगर अफसर दिल के कच्चे होते तो बदमाश शांति व्यवस्था पर भारी पड़ जाते और इसके दूरगामी नतीजे ठीक नहीं होते ।

आइ पी एल में हो रही सट्टेबाजी की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने इसके मास्टर माइंड को पकड़ने का जाल बिछाया । इसके तहत बघौरा से पुलिस ने सीधा वसीम को उठा लिया  जो स्थानीय स्तर पर क्रिकेट सट्टे का सबसे बड़ा सूत्रधार है । इस मामले में महिलाओं को आगे करके वबाल करा कर पुलिस को पस्त करने की कोशिश की गई । लेकिन सी ओ अरुण कुमार सिंह के कड़े तेवर दिखाने के बाद पुलिस से उलझने आई भीड़ की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई  । आज सी ओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने जान कारी दी कि वसीम के ख़िलाफ़ गैंबलिंग एक्ट के साथ पुलिस से उलझने के लिए आइ पी सी की धाराओं में भी   कार्रवाई की गई है । पत्रकार वार्ता में सी ओ अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे ।

 

Leave a comment